शेरघाटी में अदा की गयी रमजान के पहले जुमे की नमाज

Updated at : 07 Mar 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
शेरघाटी  में अदा की गयी रमजान के पहले जुमे की नमाज

शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों मस्जिदों में रमजानुल मुबारक के पहले जुमे की नमाज अदा की गयी. नमाज में हजारों लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

आमस. शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों मस्जिदों में रमजानुल मुबारक के पहले जुमे की नमाज अदा की गयी. नमाज में हजारों लोग शामिल हुए और देश-दुनिया में अमन, शांति व भाईचारे के लिए दुआएं मांगी. शेरघाटी शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद, शुमाली मुहल्ला मस्जिद, लोदी शहीद मस्जिद, मदरसा महमूदिया, मौलाना दरगाह, खान की मस्जिद, मस्जिद उमर, कजी बाग मस्जिद, गढ़ मुहल्ला मस्जिद के अलावा आमस प्रखंड क्षेत्र के मस्जिद हमजा, कदीमी मस्जिद हमजापुर, नूरी मस्जिद, मस्जिद ए अली, मदनी जामा मस्जिद, कदीमी मस्जिद बैदा, सिहुली मस्जिद, सुपाई मस्जिद, अकौना मस्जिद और आमस आदि स्थित मस्जिदों में हजारों बच्चे, बूढ़े और जवानों ने जुमे की नमाज अदा की. नमाज से पूर्व विभिन्न मस्जिदों के इमाम ने तकरीर के दौरान रमजानुल मुबारक, रोजा और तरावीह आदि के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन