किसान महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 20-21 सितंबर को जालंधर में, गया में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

अखिल भारतीय किसान महासभा राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी में जुट गई है. 12-13 अगस्त को किसान नेता गांवों का दौरा कर सेटेलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसानों से जुड़ेंगे और सहयोग राशि की अपील करेंगे. सम्मेलन 20-21 सितंबर को जालंधर में आयोजित होगा.

विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक एक्टू कार्यालय कचहरी कंपाउंड में संपन्न हुई. बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन 20-21 सितंबर, देश भक्त यादगार सभागार जालंधर पंजाब में होना है.

सम्मेलन की तैयारी के लिए गया जी जिला में 20 हजार सदस्य बनाने, सम्मेलन को सफल करने के लिए किसानों से सहयोग राशि की अपील के साथ किसान नेताओं का गांवों में संपर्क अभियान 12-13 अगस्त को निकलेगा, जिसमें किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष सह घोसी पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव, नवल किशोर यादव, सिद्धनाथ सिंह, उपेंद्र यादव शामिल रहेंगे.

गांवों का दौरा

उन गांवों का दौरा किया जाएगा, जहां सेटेलाइट टाउनशिप के लिए किसानों की जमीन लिए जाने का मामला सामने आया है.

उपेंद्र यादव का चयन और भाकपा माले जिला सचिव का बयान

बैठक में उपेंद्र यादव को सर्वसम्मति से कार्यकारी सचिव चुना गया है. भाकपा माले जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि केंद्र की सरकार ने भारतीय संविधान को तहस-नहस कर नागरिक अधिकारों पर हमला बोल दिया है.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

अमेरिका और कॉरपोरेट अमीरपरस्ती की नीतियों के कारण देश में रोजी-रोटी का गहरा आर्थिक संकट पैदा हो गया है. शिक्षा और रोजगार विरोधी नीतियों के कारण छात्र-युवा बाध्य होकर सड़क पर उतर रहे हैं.

बैठक में उपस्थित अन्य नेता और अध्यक्षता

बैठक में माले नेता सिद्धनाथ सिंह, रामविजय यादव, अशोक यादव, कौशल कुमार, शिवनारायण यादव, नवल किशोर यादव, अजित यादव व कई अन्य नेता शामिल थे. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ वामपंथी किसान नेता देवलाल सिंह यादव ने की.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन