गया जी : टिकारी के स्कूल में जानवर बंधे देख एसडीओ हैरान, शौचालय बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब
विद्यालय का निरीक्षण करते एस डी ओ | Prabhat Khabar Network
गया जी के टिकारी प्रखंड में एसडीओ प्रवीण कुंदन ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. मध्य विद्यालय, थानापुर में स्कूल परिसर में जानवर बंधे मिले और शौचालय बंद पाया गया. इस लापरवाही पर प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब किया गया है.
Tikari School Inspection : गया जी के टिकारी प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न विद्यालयों का एसडीओ प्रवीण कुंदन ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. जानकारी के मुताबिक, एसडीओ श्री कुंदन ने मध्य विद्यालय थानापुर, मध्य विद्यालय मकसूदपुर एवं मध्य विद्यालय शक्ति बिगहा का औचक निरीक्षण किया.
मध्य विद्यालय थानापुर में मिली भारी अनियमितताएं
निरीक्षण के दौरान, मध्य विद्यालय थानापुर के स्कूल परिसर में ही बहुत सारे जानवरों को बंधा देख एसडीओ अचंभित हो गए. शौचालय को बंद पाया गया. छात्रों द्वारा बताया गया कि शौचालय को हमेशा बंद रखा जाता है, जिससे उन्हें शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण और मिड डे मिल पर निर्देश
इस लापरवाही तथा घोर अनियमितताओं के संबंध में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा गया है कि विद्यालय परिसर में किसकी अनुमति से जानवरों को बांधा जाता है.
सरकार शौचालयों की सफाई के लिए जोर दे रही है, फिर भी लापरवाही बरती जा रही है, जो बहुत ही चिंतनीय विषय है. एसडीओ ने मिड डे मील पर भी सख्त निगरानी रखने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










