गया जी में महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस का शहादत दिवस आयोजित, राजेंद्र टावर के पास नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

18 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए फांसी पर चढ़ने वाले महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस के 98वें शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया. उनके अद्वितीय बलिदान और देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला गया.

विज्ञापन

भारतीय स्वाधीनता के लिए मात्र 18 वर्ष की आयु में भारतवर्ष की स्वतंत्रता के लिए फांसी पर चढ़ने वाले महान क्रांतिवीर योद्धा खुदीराम बोस का 98वां शहादत दिवस चौक स्थित राजेंद्र टावर के पास मनाया गया. सर्वप्रथम खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया.

कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेता

कार्यक्रम में विजय कुमार मिट्ठू, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, प्रद्युम्न दुबे, बाबूलाल प्रसाद सिंह, टिंकू गिरी, राम प्रमोद सिंह सहित कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई अन्य लोग शामिल थे.

मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में फांसी और ऐतिहासिक योगदान

इन नेताओं ने कहा कि मुजफ्फरपुर के जिला जज किंग्सफोर्ड की बग्गी पर बम फेंकने के जुर्म में उन्हें 18 वर्ष की आयु में मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में फांसी दी गई थी.

इसके बाद पूरे देश में देशभक्ति की लहर उमड़ पड़ी थी. उनके साहसिक योगदान को अमर करने के लिए गीत रचे गए और उनके बलिदान लोकगीत के रूप में मुखरित हुए.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

छात्र-युवा आंदोलन और वर्तमान परिदृश्य

इन नेताओं ने कहा कि देश में विगत कुछ महीनों से छात्रों में शिक्षा सुधार के प्रति उबाल है, छात्र-युवा आंदोलित हैं.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन