रिटायर्ड हेडमास्टर को दी गयी विदाई

प्रखंड की पट्टी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा में प्रभारी प्रधानाध्यापक ईश्वर धारी शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया.
डोभी. प्रखंड की पट्टी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा में प्रभारी प्रधानाध्यापक ईश्वर धारी शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया. विदाई समारोह के दौरान उपस्थित छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किये. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक के कार्यकाल की सराहना की. सभी शिक्षकों ने विदाई समारोह के दौरान शॉल, डायरी व गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों का अभिवादन किया और कहा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें. इस मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक शोभा कुमारी, मध्य विद्यालय अमरूआ के प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक पट्टी के राज कुमार प्रसाद, शिक्षक अरविंद कुमार, सरिता कुमारी, शिवानी कुमारी, वर्षा गौतम, शिल्पी सिंह, प्रयाग माधव, उमाशंकर, प्रतीक प्रभात विद्यार्थी, पूजा कुमारी, अनिता कुमारी, रामप्रवेश प्रसाद सहित प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




