गया होकर चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

परीक्षार्थियों को देखते हुए रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े.
गया. परीक्षार्थियों को देखते हुए रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गया होकर डीडीयू और रांची के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए भभुआ, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा के रास्ते डीडीयू और रांची के मध्य एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 03640 व 03639 का परिचालन किया जायेगा. इस स्पेशल में साधारण श्रेेणी के 20 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 03640 डीडीयू -रांची परीक्षा स्पेशल तीन मार्च को डीडीयू से 16.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 03639 रांची- डीडीयू परीक्षा स्पेशल चार मार्च को रांची से 21.30 बजे खुलकर अगले दिन 08:00 बजे डीडीयू पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




