गया जी में 8 वाहन जब्त, लाखों का पान मसाला बरामद, रातभर चला कर चोरी के खिलाफ अभियान

Updated:
विज्ञापन
फोटो- गया- वाणिज्य कर विभाग द्वारा जब्त गाड़ी | Prabhat Khabar Network

वाणिज्य कर विभाग द्वारा जब्त गाड़ी

वाणिज्य कर विभाग ने गया और भभुआ में विशेष अभियान चलाकर कर चोरी के आरोप में आठ गाड़ियां जब्त की हैं। विभाग ने सामानों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Gaya Ji Tax Evasion Campaign : बिहार में कर चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मगध प्रमंडल में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया. गया और भभुआ में संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल आठ वाहनों को जब्त किया गया. इनमें लाखों रुपये का पान मसाला और अन्य मिश्रित सामान लदा मिला. विभाग अब दस्तावेजों और सामान का भौतिक सत्यापन कर आगे की कार्रवाई कर रहा है.

गया जी और भभुआ में कर चोरी के खिलाफ चला विशेष अभियान

कर चोरी रोकने के उद्देश्य से वाणिज्य कर विभाग ने मगध प्रमंडल में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया. इस दौरान गया जिले से छह और भभुआ जिले से दो वाहनों को जब्त किया गया.

राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर हुई संयुक्त कार्रवाई

राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. कार्रवाई में मगध अन्वेषण ब्यूरो, जीएसटी अन्वेषण ब्यूरो, पटना और भभुआ की संयुक्त टीम शामिल रही.

गया में 56 लाख रुपये का पान मसाला मिला

मोहन कुमार ने बताया कि 28 जुलाई की शाम सात बजे से लेकर अगले दिन सुबह चार बजे तक चले अभियान में गया जिले में छह वाहन पकड़े गए. इनमें एक वाहन से करीब 56 लाख रुपये मूल्य का पान मसाला बरामद हुआ, जबकि अन्य पांच वाहनों पर मिश्रित सामान लदा था.

भभुआ में भी दो वाहन जब्त

भभुआ जिले में पकड़े गए दो वाहनों में से एक पर करीब 2.10 लाख रुपये मूल्य का पान मसाला लदा था, जबकि दूसरे वाहन में मिश्रित सामग्री मिली. बरामद पान मसाला में शिखर, विमल और सुगंधित जर्दा जैसे उत्पाद शामिल हैं.

दस्तावेजों की जांच के बाद तय होगा जुर्माना

वाणिज्य कर विभाग के अनुसार सभी जब्त वाहनों और सामान का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है. संबंधित व्यापारियों द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने और जांच पूरी होने के बाद कर एवं जुर्माने की राशि निर्धारित की जाएगी.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

राज्य कर अपर आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि बुधवार को भी गया और सासाराम में वाहन जांच अभियान जारी रहा. उन्होंने कहा कि कर चोरी के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन