कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष बनीं जिला पार्षद डॉ पिंकी

Updated at : 12 Mar 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष बनीं जिला पार्षद डॉ पिंकी

प्रखंड के क्षेत्र संख्या 16 की जिला पार्षद डॉ पिंकी कुमारी बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष बनायी गयी हैं.

विज्ञापन

वजीरगंज. प्रखंड के क्षेत्र संख्या 16 की जिला पार्षद डॉ पिंकी कुमारी बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष बनायी गयी हैं. बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा डॉ सरवत जहां फातमा ने सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में डॉ पिंकी कुमारी को जिलाध्यक्ष का मनोनयन-पत्र प्रदान किया. डॉ पिंकी को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बिहार प्रदेश के महिला कांग्रेस प्रभारी प्रीति उपाध्याय, रेखा सोरेन, मदीना खातून, डॉ दीपिका, गीता पासवान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गगन मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, खान अली, नवाब अली, मो उमैर, धर्मेंद्र निराला, प्रदीप शर्मा, बाबू लाल सिंह, प्रमोद सिंह, युगल सिंह व सुमंत कुमार सहित प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह आदि नेताओं ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन