Gaya News : 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित परिवार तक पहुंचे आपदा की राशि

Updated at : 06 Mar 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित परिवार तक पहुंचे आपदा की राशि

Gaya News : समाहरणालय के सभागार में डीएम डॉ त्यागराजन की अध्यक्षता में आपदा पीड़ितों को आपदा विभाग के माध्यम से दिये जाने वाले अनुदान की स्थिति को लेकर अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

गया़ समाहरणालय के सभागार में डीएम डॉ त्यागराजन की अध्यक्षता में आपदा पीड़ितों को आपदा विभाग के माध्यम से दिये जाने वाले अनुदान की स्थिति को लेकर अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की. अपर समाहर्ता आपदा कुमार पंकज ने सभी अंचलाधिकारियों से बारी-बारी प्रगति की जानकारी लेकर डीएम को अवगत कराया. डीएम ने सभी सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी अंचल अधिकारी आपदा विभाग के राशि को लंबित नहीं रखें. आपदा की राशि पर पहला अधिकार आम जनता का है, कोई भी घटना कहीं भी घटती है, तो आपदा अधिनियम के तहत 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित परिवार के परिजन जो निकटतम आश्रित हैं, उन्हें उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने सभी एसडीओ को भी निर्देश दिया है कि पीड़ित आश्रितों को हर हाल में अनुदान मिले इसे अपने स्तर से भी देखते रहें. उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को कहा कि अपने आंचल में जहां भी कोई आपदा का मामला लंबित है, उन्हें अगले दो दिनों के अंदर हर हाल में आश्रितों को मुआवजा भुगतान करवाना सुनिश्चित करें. उन्होंने अपर समाहर्ता आपदा को निर्देश दिया है कि शनिवार को संबंधित आश्रितों को आपदा की राशि प्राप्त हुई है या नहीं संबंधित की जानकारी कॉल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन