Gaya News : ट्रैक्टर व बाइक में हुई टक्कर, एक युवक की हुई मौत

Updated at : 04 Mar 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : ट्रैक्टर व बाइक में हुई टक्कर, एक युवक की हुई मौत

Gaya News : पंचानपुर- गया मार्ग पर पंचानपुर पुल पर हुआ हादसा

विज्ञापन

टिकारी़

पंचानपुर- गया मार्ग पर पंचानपुर पुल पर ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए ले जाया गया, पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान पंचानपुर थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव के रहनेवाले टुनटुन कुमार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार टुनटुन अपने परिवार में एक परिजन की मौत के बाद बेलागंज थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में दशकर्म की क्रिया में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में घटना घट हो गयी, जिसमें टुनटुन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पंचानपुर थाने की पुलिस व डायल 112 की टीम पहुंची और घायल टुनटुन को लेकर मगध मेडिकल अस्पताल ले गयी. इलाज के क्रम में मौत हो गयी. इसके बाद पंचानपुर थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन