अनुदान के बदले नियमित वेतनमान को लेकर एमयू में लगाया चौपाल

Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 26 Apr 2025 8:21 PM

विज्ञापन

वित्त रहित अनुदानित डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को अनुदान के बदले नियमित वेतनमान दिलाने को लेकर गुहार लगायी.

विज्ञापन

बोधगया.

वित्त रहित अनुदानित डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को अनुदान के बदले नियमित वेतनमान दिलाने को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश चौपाल लगा कर केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगायी. कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह कार्यक्रम संयोजक प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरि, बिहार प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल के महासचिव नवाब अली, प्रो राकेश कानन, प्रो विनोद कुमार टुन्ना, साहिल गुप्ता, शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो विश्वनाथ कुमार, दामोदर गोस्वामी, कृष्णा प्रसाद, मोहम्मद रेहान आदि ने कहा कि राज्य के संबंधन प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को लेट लतीफ अनुदान के बदले नियमित वेतनमान मिलना उनका हक है, क्योंकि संबंधन प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों, अंगीभूत कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के समान शिक्षण कार्य, परीक्षा लेने, कॉपी मूल्यांकन सहित सभी कार्य करते हैं, परंतु उन्हें अंगीभूत कॉलेज की तुलना में 10 प्रतिशत भी वेतन नहीं मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन