1729 रेलयात्रियों से वसूले गये 9.74 लाख रुपये
Published by : ROHIT KUMAR SINGH Updated At : 17 Mar 2026 7:29 PM
विज्ञापन
डीडीयू-गया रेलखंड पर चलाया गया अभियान
विज्ञापन
डीडीयू-गया रेलखंड पर चलाया गया अभियान
फोटो-गया-रोहित-254- टिकट जांच करते टीटीईसंवाददाता, गया जी
गया जंक्शन सहित डीडीयू-गया रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों पर मंगलवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार की यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. इस अभियान में कुल 1729 यात्री पकड़े गये. उनसे जुर्माने के रूप में करीब नौ लाख 74 हजार रुपये की वसूली की गयी. इस विशेष अभियान में गया जंक्शन को केंद्र में रखते हुए डीडीयू जंक्शन, डेहरी ऑन सोन और सासाराम स्टेशनों पर एक साथ जांच की गयी. टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने प्लेटफार्म, पैदल पुल, प्रवेश व निकास द्वारों पर सघन जांच अभियान चलाया. इसके साथ ही गुजरने वाली ट्रेनों में भी टिकटों की गहन जांच की गयी. गया जंक्शन पर विशेष सतर्कता बरती गयी. 366 मामले पकड़े गये. इस दौरान टिकट काउंटरों पर सामान्य से अधिक भीड़ देखने को मिली. इससे स्पष्ट है कि जांच की सख्ती का असर यात्रियों पर पड़ा. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि अब टिकट लेना पहले से अधिक आसान हो गया है. यात्री टिकट काउंटर, आधिकारिक वेबसाइट, रेलवन मोबाइल एप और एटीवीएम के माध्यम से आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं. रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है और भविष्य में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे. यात्रियों से अपील की गयी है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










