ePaper

गया इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रहित

Updated at : 05 Aug 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
गया इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्त संग्रहित

गया अभियंत्रण महाविद्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ.

विज्ञापन

खिजरसराय.

गया अभियंत्रण महाविद्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजन सरकार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से मानवता के इस कार्य में भाग लेने की अपील की. शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. कुल 60 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया. कार्यक्रम संयोजक डॉ. आसिफ इकबाल एवं प्रो अमित कुमार ने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी दर्शाता है. महाविद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन