गया जी : बेलागंज बाजार को मिले नगर पंचायत का दर्जा, विधायक मनोरमा देवी ने विधानसभा में उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा में गूंजी बेलागंज को नगर पंचायत बनाने की मांग | Prabhat Khabar Network

विधानसभा में विधायक मनोरमा देवी | Prabhat Khabar Network

बेलागंज बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग बिहार विधानसभा में विधायक मनोरमा देवी ने उठाई है. क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है लेकिन बुनियादी शहरी सुविधाओं का अभाव है. नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास को मिलेगी नई गति.

विज्ञापन

बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनोरमा देवी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में बेलागंज बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग जोरदार तरीके से उठायी. उन्होंने कहा कि लगभग 25 हजार की आबादी वाला बेलागंज तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन अब तक इसे नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिलने से क्षेत्र के लोग बुनियादी शहरी सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं.

मानकों पर खरा उतरने के बावजूद सुविधा से वंचित

विधायक ने सदन में कहा कि राज्य के कई बाजारों और पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दिया जा चुका है, जबकि बेलागंज सभी आवश्यक मानकों पर खरा उतरने के बावजूद इस सुविधा से वंचित है.

उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि बेलागंज को नगर पंचायत घोषित किए जाने से क्षेत्र में सड़क, नाला, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य शहरी आधारभूत सुविधाओं का बेहतर विकास संभव होगा. इससे स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी.

जनभावनाओं का सम्मान करे सरकार: मनोरमा देवी

मनोरमा देवी ने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बेलागंज को शीघ्र नगर पंचायत का दर्जा देने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वह लगातार सदन से लेकर सरकार तक अपनी आवाज उठाती रहेंगी. विधायक की इस मांग का क्षेत्र के लोगों ने भी स्वागत किया है और इसे बेलागंज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन