गया जी : पेपर लीक और छात्र मुद्दों को लेकर एआईवाईएफ-एआईएसएफ ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
फोटो- गया- पुतला दहन करते लोग  | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन करते लोग | Prabhat Khabar Network

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर पेपर लीक के मुद्दे पर विरोध जताया. उन्होंने सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) व ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) जिला परिषद के बैनर तले छोटकी नवादा मोड़ पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया.

इस दौरान एक जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जो छोटकी नवादा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक छोटकी नवादा मोड़ पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता राम आशीष यादव ने की.

पेपर लीक रोकने में विफल रही सरकार: सीताराम शर्मा

सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं, जिसके कारण आज छात्र अपने भविष्य को बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ने को मजबूर हैं.

छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज करना गैर-लोकतांत्रिक

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के पूर्व जिला सचिव राम जगन गिरी ने कहा कि शिक्षा माफियाओं पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम रही है.

छात्रों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, जो पूरी तरह से गैर-लोकतांत्रिक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक में शामिल लोगों को सरकार बचाने का प्रयास कर रही है.

कई नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस सभा को यूथ फेडरेशन के जिला सचिव विजय कुमार पान, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला सचिव आतिफ, अख्तर हुसैन अकेला, मोहन मिस्त्री, विजय प्रकाश, ओम प्रकाश नारायण, सुखदेव पंडित, उमेश कुमार तथा संतोष चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन