गयाजी से लापता चार छात्राएं 3 दिन बाद दिल्ली में मिलीं, पढ़िए उनलोगों तक कैसे पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: गया से लापता चार छात्राओं को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. मैट्रिक का एडमिट कार्ड लेने निकली छात्राएं कई राज्यों की यात्रा कर राजधानी पहुंच गई थीं. जिसके बाद SIT और तकनीकी जांच से उनका पता चला.

विज्ञापन

Bihar News: गया जिले से लापता चार छात्राओं को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. चारों छात्राएं आपस में गहरी सहेलियां हैं और डेल्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. छात्राएं 15 जनवरी की देर शाम से लापता थीं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया और फिर तेजी से जांच शुरू की गई.

15 जनवरी को घर से निकली थीं छात्राएं

जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को चारों छात्राएं मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के लिए घर से निकली थीं. उन्हें अनुग्रह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाना था. परिजन शाम तक उनके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो चिंता बढ़ गई. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

छात्रा ने घर पर फोन कर क्या बताया?

अगले दिन परिजनों ने डेल्हा थाना में छात्राओं के लापता होने की सूचना दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तकनीकी जांच शुरू की गई. इसी दौरान एक छात्रा ने घर पर फोन कर बताया कि वे आरा में नानी के घर हैं. पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो छात्राएं पहले ही वहां से निकल चुकी थीं. इससे शक और गहरा गया.

पुलिस छात्राओं तक कैसे पहुंची?

इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए जांच को आगे बढ़ाया. तकनीकी जांच में पता चला कि चारों छात्राएं दिल्ली की ओर रवाना हो चुकी हैं. सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम विमान से दिल्ली भेजी गई. रविवार की शाम पुलिस ने कनॉट प्लेस इलाके से चारों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया.

छात्राओं को ट्रेन से लाया जा रहा है गया

पुलिस के अनुसार, चारों छात्राएं फिलहाल सुरक्षित हैं और किसी तरह के दबाव या हिंसा की बात सामने नहीं आई है. आज उन्हें ट्रेन के जरिए गयाजी लाया जा रहा है. गयाजी पहुंचने के बाद पुलिस छात्राओं से पूछताछ करेगी, ताकि यह साफ हो सके कि वे घर से क्यों निकलीं और बिना बताए दिल्ली तक कैसे पहुंचीं.

छात्राओं की सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है. वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई कर बड़ी अनहोनी को टाल दिया. अब जांच का फोकस छात्राओं के दिल्ली जाने के कारणों और इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी जानने पर टिका है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: कौन है शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष? 5 साल पहले आया पटना, चपरासी से बना करोड़ों का मालिक

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन