Gaya News : जेवर दुकानों में चोरी करनेवाले बड़े गिरोह का खुलासा, दो पकड़ाये

Updated at : 02 Mar 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : जेवर दुकानों में चोरी करनेवाले बड़े गिरोह का खुलासा, दो पकड़ाये

Gaya News : चोरी व लूट सहित कई गंभीर कांडों के दो आरोपितों को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. जहानाबाद जिले के टेहटा थाना इलाके, गया जिले के विष्णुपद, इमामगंज, टनकुप्पा, वजीरगंज, गुरुआ व बांकेबाजार थाना इलाका, नवादा जिले के हिसुआ व पकरीबरावां थाना इलाके व चतरा जिले के हंटरगंज थाना इलाके में चोरी व लूट सहित कई गंभीर कांडों के दो आरोपितों को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी रविवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने दी है. सिटी एसपी ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों में जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के टेहटा बाजार के रहनेवाले सन्नी कुमार केवट व गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गेवालबिगहा मुस्लिम टोला मुहल्ले के के रहनेवाले खेसारी खान उर्फ बाबर खान शामिल हैं. इनके पास से एक बाइक, एक मोबाइल फोन, एक कटर मशीन, दो पेचकस व लोहे का दो एंगल जब्त किया गया है.

इमामगंज बाजार से हुई गिरफ्तारी

सिटी एसपी ने बताया कि शनिवार की देर रात इमामगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली कि इमामगंज बाजार में कुछ अपराधियों के द्वारा एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की जा रही है. इस पर इमामगंज थानाध्यक्ष त्वरित कार्रवाई की और एक विशेष टीम के साथ इमामगंज बाजार पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से एक व्यक्ति को एक बाइक, एक मोबाइल फोन, एक कटर मशीन, दो पेचकस व लोहे के दो एंगल के साथ गिरफ्तार किया. पकड़ाये युवक की पहचान टेहटा के रहनेवाले सन्नी कुमार केवट के रूप में की गयी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर उनके मॉनीटरिंग में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें इमामगंज डीएसपी व इमामगंज थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया और इमामगंज थाने में पकड़ाये युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया. वहीं इसके गिरोह में शामिल अपराधियों की तलाश शुरू की गयी. विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधर पर इस गिरोह के मुख्य साजिशकर्ता खेसारी खान उर्फ बाबर को विष्णुपद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पकड़ाये दोनों युवकों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया है कि इससे पहले भी इन लोगों के द्वारा चोरी व गृहभेदन की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि इसके गिरोह में और कई लोग शामिल हैं. उनकी पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को लेकर विशेष टीम को आवश्यक निर्देश दिया गया है.

सन्नी के विरुद्ध दर्ज हैं चोरी के 14 मामले

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सन्नी का अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला है कि 31 जनवरी की देर रात चोरों ने विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मोड़ के पास स्थित सुमित कुमार के सोने-चांदी की दुकान में घुस कर एक लाख 20 हजार नकदी सहित करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली थी. इस चोरी में सन्नी शामिल था. वहीं, 11 फरवरी की देर रात चोरों ने सगाही बाजार स्थित अमित कुमार के जेवर दुकान में घुस कर 25 हजार रुपये के नकदी सहित करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली थी. वहीं, इसी गिरोह ने जेवरात दुकान के बगल में स्थित शिवनंदन साव के दुकान का ताला तोड़ कर 16 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी. इस मामले में जेवर दुकानदार शेरघाटी थाने के गढ़ मुहल्ले के रहनेवाले अमित कुमार के बयान पर गुरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस चोरी की घटना में भी सन्नी शामिल था. सिटी एसपी ने बताया कि गया, जहानाबाद, नवादा और चतरा जिले में मिला कर सन्नी पर चोरी के 14 मामले दर्ज हैं. सभी मामलों में उससे पूछताछ के आधार पर संबंधित जिलों के पुलिस पदाधिकारियों को सूचना दी गयी है, ताकि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन