आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने जतायी नाराजगी

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 01 Apr 2025 8:44 PM

विज्ञापन

सरकारी निर्देशों के पालन में हो रही समस्याओं और उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को बेलागंज प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने एक बैठक कर नाराजगी जाहिर की.

विज्ञापन

बेलागंज. सरकारी निर्देशों के पालन में हो रही समस्याओं और उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को बेलागंज प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने एक बैठक कर नाराजगी जाहिर की. बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले हुई बैठक की अध्यक्षता हेमंती देवी ने की. इस बैठक के माध्यम से संघ के पांच सूत्री मांगों पर सरकार को विचार-विमर्श करने की मांग की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता कर रही हेमंती देवी ने बताया कि टीएचआर वितरण में सेविका-सहायिकाओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. बगैर स्थल जांच किए डीपीओ, सीडीपीओ और एलएस के द्वारा पदमुक्त करने की धमकी दी जाती है. जिससे सभी सेविका सहायिका डिप्रेशन का शिकार हो रही हैं. बैठक में मेराज बानो, सुलेखा देवी, मनोरमा देवी, पूनम कुमारी, पम्मी कुमारी व रेखा कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन