लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

गुरुआ प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई.
गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में विद्यालय के बेहतर विकास पर विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही नयी प्रभारी पूनम देवी के साथ तत्काल बैंक अकाउंट खुलवाने का निर्देश दिया गया. बैठक में शामिल बिहार विधान परिषद के सदस्य व विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डाॅ कुमुद वर्मा ने कहा कि नियमित समय से विद्यालय पहुंचें और बच्चों की पढ़ाई गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए. इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह, प्रभारी प्राचार्य पूनम देवी, मिथिलेश प्रजापत, उर्मिला देवी, श्वेता सिंह, जयराम शर्मा, सरफराज अहमद, संदीप वाजपेयी समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




