40 किलोग्राम कोयले के साथ छोटकी नवादा का युवक गिरफ्तार

Updated at : 21 Apr 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
40 किलोग्राम कोयले के साथ छोटकी नवादा का युवक गिरफ्तार

गया न्यूज : गया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली मालगाड़ी से उतरता था कोयला

विज्ञापन

गया न्यूज : गया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली मालगाड़ी से उतरता था कोयला

संवाददाता, गया.

आरपीएफ की टीम ने सोमवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर खड़ी मालगाड़ी से कोयला चोरी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा के रहने वाले शिवा कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. इस टीम में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, जवान संजय कुमार व अन्य जवान शामिल रहे. इस टीम की मॉनीटरिंग आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने की. उक्त टीम ने मालगाड़ी से कोयला चोरी करते हुए देखा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से 40 किलोग्राम कोयला बरामद किया गया है. राजेंद्र प्रसाद की लिखित शिकायत के आधार पर आरपीएफ पोस्ट गया पर कांड संख्या 02/25 दर्ज की गयी है. इस मामले की जांच उप निरीक्षक पूनम कुमारी को सौंपी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन