भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी तेज, 26 मार्च को निकलेगी झांकी
Published by : ROHIT KUMAR SINGH Updated At : 18 Mar 2026 8:51 PM
भव्य रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी तेज, 26 मार्च को निकलेगी झांकी
संवाददाता, गया जी. आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसको लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने गया जी स्थित अतिथि गृह सभागार में श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने कहा कि गया टाउन क्षेत्र में परंपरागत रूप से 104 स्थलों से झंडा निकलता रहा है, लेकिन इस वर्ष इससे अधिक संख्या में झंडा निकलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ शोभायात्रा के सभी पहलुओं झांकी, भगवान श्रीराम की मूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष शोभायात्रा को और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है. पूरे शहर को सजाने की योजना है, जिससे आयोजन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ेगा. साथ ही इस बार महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ने की उम्मीद है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देगी. उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बनाये. उन्होंने आगे बताया कि 20 मार्च को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित प्रगति यात्रा के बाद समिति और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक और बैठक कर तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जायेगी. बैठक में क्षितिज मोहन, हिमांशु राज, साकेत झा, प्रताप सिंह, विकास भदानी, देवोत्तम कुमार, चंदन भदानी, यमुना जी, मनीष सिंह, नवीन कुमार, शशिकांत जी, प्रदीप जी, विकास कुमार, ऋषि लोहानी, दीपक दीपू, रजनीश कुमार, अमित लोहानी, राकेश आईटी, नवीन वर्मा, अनिल सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










