सीएम की समृद्धि यात्रा में बोले मांझी- नीतीश कुमार के चरण चिह्न पर नहीं चलेंगे तो गुजारा नहीं होगा

Updated:
विज्ञापन

जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री

Jitan Ram Manjhi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उनकी जमकर तारीफ की. साथ ही मंच से उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जो आयेंगे, वह नीतीश कुमार के चरण चिह्न पर ही चलेंगे. ऐसा नहीं करने पर काम नहीं चलेगा.

विज्ञापन

Jitan Ram Manjhi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज गयाजी जिले में हुई. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही राज्य के अगले सीएम को लेकर इशारे-इशारे में बड़ी बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

मांझी ने गयाजी में क्या कहा?

समृद्धि यात्रा के बीच सीएम नीतीश कुमार लगातार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते और लोगों से समर्थन मांगते हुए दिख रहे हैं. सम्राट चौधरी को लेकर अगला सीएम फेस होने की चर्चा भी तेज है. इस बीच आज जीतन राम मांझी ने कहा, सीएम नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने वाले हैं. लेकिन इसके बाद कोई भी यहां आयेंगे तो वह नीतीश कुमार के चरण चिन्ह पर ही चलेंगे. अगर नहीं चलेंगे तो गुजारा नहीं होगा.

सीएम ने फिर सम्राट के कंधे पर रखा हाथ

गयाजी में आज फिर सीएम नीतीश मंच से लोगों को संबोधित करने के दौरान बीच में ही सम्राट चौधरी के पास गए. इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. साथ ही वहां मौजूद लोगों से हाथ उठाने कहा. इसके बाद सीएम नीतीश ने कहा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा. जनता से सीएम नीतीश ने कहा, ‘आप हाथ उठाइए, मैं आपको बधाई देता हूं.’ इस तरह से सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार है.

मांझी ने सीएम के विकास कार्यों को गिनाया

जीतन राम मांझी ने गयाजी में 1980 का जिक्र करते हुए कहा कि विधायक के तौर पर वे फतेहपुर पहुंचे थे. फतेहपुर से करियादपुर और फिर इसके बाद परोरिया तक कच्ची सड़क के जरिये ही आना-जाना होता था. लेकिन आज स्थिति बदल गई है. हर जगह रोड बन गए हैं. यह नीतीश कुमार की ही देन है. सीएम नीतीश ने गांव-गांव नहीं बल्कि घर-घर रोड बनवाया है. बिजली को लेकर आज 24 घंटे हर जगह बिजली उपलब्ध है. स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं को डेवलप किया गया.

सीएम फेस पर पहले क्या बोले थे मांझी?

इससे पहले भी जीतन राम मांझी ने सीएम फेस को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था, नीतीश कुमार जो भी सोचते हैं, वह करते हैं. किसी के बारे में क्या सोचते हैं. वह कहते नहीं हैं लेकिन यदि ऐसा इंडिकेशन दे रहे हैं तो माना जाना चाहिए कि वह इससे पीछे नहीं हटेंगे और हम भी समझते हैं कि लगता है कि सम्राट चौधरी ही नीतीश कुमार के इच्छित व्यक्ति हो सकते हैं.

Also Read: गयाजी में सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी के कंधे पर फिर रखा हाथ, बोले- बिहार बहुत आगे बढ़ेगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन