Kharsawan: बासंती मंदिर का खुला पट, देवी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
Saraikela News

बासंती मंदिर में देवी के दर्शन को जुटे श्रद्धालु

Kharsawan: खरसावां के बासंती मंदिर में चैत्र नवरात को लेकर मां बासंती के पूजा पंडाल का पट खोल दिया गया है. मंगलवार को विधि-विधान से सप्तमी की पूजा की जाएगी. पट खुलते ही देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश
Kharsawan: खरसावां के बासंती मंदिर में मां बासंती की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार की शाम चैत्र नवरात्र के छठे दिन बेल के पेड़ के नीचे बेल्याधिवास किया गया. इसके बाद मंदिर में मां बासंती की प्रतिमा के पट खोल दिए गए. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करते हुए जयकारे लगाये. मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बासंती दुर्गा की सप्तमी पूजा की जाएगी. मंगलवार को सप्तमी पूजा के साथ-साथ हवन पूजन किया जाएगा. 25 मार्च को अष्टमी और 26 मार्च को नवमी पूजी का जाएगी. मां बासंती की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान के तहत किया जाएगा. इस दौरान पूजन, हवन के साथ आरती उतारी जायेगी. साथ ही सप्तशती चंडी पाठ भी किया जायेगा.

27 मार्च को ब्रह्मकुमारों का होगा सामूहिक उपनयन

27 मार्च को बासंती दुर्गा मंदिर परिसर में विजया दशमी पूजा की जाएगी. इसी दिन मंदिर परिसर में ब्रह्मकुमारों का विधि-पूर्वक उपनयन संस्कार (जनेऊ) आयोजित किया जायेगा. इस वर्ष करीब तीन दर्जन ब्रह्मकुमारों का निशुल्क उपनयन संस्कार कराने की तैयारी चल रही है. उपनयन संस्कार के दौरान सभी रश्मों को निभाया जाएगा. साथ ही जनेऊ धारण कराया जाएगा.

खरसावां में 1903 से हो रही है मां बासंती की पूजा

खरसावां में वर्ष 1903 से हर वर्ष ब्राह्मण समाज की ओर से बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन होते आ रहा है. खरसावां के बासंती मंदिर में मां बासंती की पूजा के लिए दूर दराज के लोग पहुंचते है. मां बासंती का भव्य मंदिर बनाया गया है. मां बासंती मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है. इस दौरान से पूजा कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य, सचिव कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी, सुकदेव पति, पंकज मिश्रा, बिरोजा पति, पंडित प्रदीप दाश, तारापद सतपति, रंजीत मिश्रा, अशित मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुजीत हाजरा, सुशील षाड़ंगी, जगन्नाथ त्रिपाठी, जगन्नाथ पति आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

Gumla: ईंट भट्ठा व्यवसायी से 5 लाख लेवी वसूलने पहुंचा अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा

Gumla: छिन गई घर की मुस्कान, 14 साल के युवक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola