सरायकेला में कलयुगी मां का खौफनाक कांड: 4 साल की मासूम बेटी का घोंटा गला, घर में दफनाया शव

Updated at : 23 Mar 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
Saraikela Crime News

मृत बच्ची की फाइल फोटो

Saraikela Crime News: सरायकेला के चांडिल में एक मां ने अपनी ही 4 साल की बेटी की बेरहमी से जान ले ली है. पहले लाश को जमीन में गाड़ा, फिर खुद ही ढूंढने का नाटक किया. जब पकड़े जाने का डर सताया, तो आंगन में शव फेंककर भाग निकली. कलेजा चीर देने वाली इस वारदात की पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन

Saraikela Crime News, सरायकेला (हिमांशु गोप): सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ानेगी स्थित चांडिल डैम कॉलोनी (जगजीवन कॉलोनी) से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक मां पर अपनी ही 4 वर्षीय मासूम बेटी की हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

घर में अकेले होने पर वारदात

जानकारी के अनुसार रविवार शाम लक्ष्मी कुमारी अपनी बेटी रीति कुमारी के साथ घर पर थी, जबकि उसका पति सोनाराम लोहार बाहर गया हुआ था. इसी दौरान आरोपी मां ने कथित रूप से बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.

हत्या के बाद रची लापता होने की कहानी

वारदात को छिपाने के लिए आरोपी महिला ने पहले बच्ची के शव को घर के अंदर जमीन में दफना दिया और लोगों को बताया कि उसकी बेटी लापता हो गयी है. सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की. लेकिन पुलिस की गतिविधियों से घबराकर आरोपी ने शव को बाहर निकालकर आंगन में रख दिया और मौके से फरार हो गयी.

Also Read: झारखंड में चैती छठ की धूम: खरना के साथ शुरू हुआ महाव्रत, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जायेगा पहला अर्घ

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब परिजन घर पहुंचे तो बच्ची का शव आंगन में पड़ा मिला और मां गायब थी. इसके बाद पूरी रात उसकी तलाश की गयी. सोमवार सुबह गांव के बाहर आरोपी महिला को पकड़ लिया गया. मृत बच्ची के पिता ने चांडिल थाना में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

इलाके में मातम, हर कोई स्तब्ध

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे लेकर गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Also Read: रामनवमी पर धनबाद में ‘कमांडो’ पहरा! पुलिस ने दंगाइयों को धूल चटाने के लिए किया दमदार रिहर्सल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola