ट्रंप ने कहा- ईरान को कभी नहीं मिलेगा परमाणु हथियार, अमेरिकी हमले में हो गया तबाह

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डोनाल्ड ट्रंप, फोटो एक्स

Iran Israel War: US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फिर से दोहराया है कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं मिलेगा. इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी बताया कि अमेरिकी हमले में ईरान पूरी तरह से तबाह हो चुका है.

विज्ञापन

Iran Israel War: डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमने ईरान के डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस को पूरी तरह तबाह कर दिया है. उनकी नेवी को खत्म कर दिया है. हमने उनकी एयर फोर्स को खत्म कर दिया. हमने उनके सभी एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया.

विज्ञापन

ईरान के सारे नेताओं को हमने खत्म कर दिया : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले में ईरान के सारे नेता खत्म हो गए. अब कोई भी नेता नहीं बनना चाहता. यह कुछ ऐसी राजनीतिक नौकरियों में से एक है जिसे दुनिया में कोई भी नहीं करना चाहता.

हमारे देश को सभी खतरों से बचाना मेरी जिम्मेदारी

ट्रंप ने कहा- हम अमेरिका को धमकाने वाले को खत्म कर रहे हैं. ईरान अब हमें नहीं धमका रहा है. कमांडर-इन-चीफ के तौर पर, हमारे देश को सभी खतरों से बचाना मेरी जिम्मेदारी है.

अमेरिका ने पांच दिन के लिए टाले ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए दी गई समयसीमा सोमवार को बढ़ा दी. उन्होंने कहा- अमेरिका पांच दिन के लिए ईरानी बिजली संयंत्रों पर हमले टाल रहा है.

ईरान समझौता करना चाहता है : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता करना चाहता है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी दूत एक ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने बातचीत होने से इनकार किया है.

ये भी पढ़ें: धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, इजराइल-अमेरिका को खुली चुनौती

पहले तने फिर झुके ट्रंप, कहा- अगले 5 दिन ईरान के पावर प्लांट पर हमला नहीं करेगा अमेरिका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola