पहले तने फिर झुके ट्रंप, कहा- अगले 5 दिन ईरान के पावर प्लांट पर हमला नहीं करेगा अमेरिका

Updated:
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई

Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी के बाद अपना रुख नरम करते हुए कहा कि अगले पांच दिन तक अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर कोई हमला नहीं करेगा. उन्होंने यह घोषणा ट्रुथ सोशल पर की साथ ही बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है.

विज्ञापन

Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की डेडलाइन बढ़ा दी है और कहा कि अगले पांच दिन तक अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर कोई हमला नहीं करेगा. यह घोषणा ट्रंप ने सोमवार को अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर की. उन्होंने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है.

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- पूरे सप्ताह जारी रहेगी बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह बातचीत पूरे सप्ताह जारी रहेगी और इसमें दोनों देशों के बीच मुद्दों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के विशेष मुद्दों का विवरण साझा नहीं किया. वहीं, ईरान ने अब तक इस बातचीत की पुष्टि नहीं की है और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

48 घंटे का अल्टीमेटम और ईरान की चेतावनी

ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया, तो उसके पावर प्लांट और अन्य ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बनाया जाएगा. इसके जवाब में ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और कहा कि यदि अमेरिका ने धमकी पर अमल किया, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने कहा कि बिजली संयंत्र और बुनियादी ढांचे पर हमला पूरे क्षेत्र के अहम प्रतिष्ठानों के लिए खतरा होगा, जिसमें खाड़ी देशों में पीने के पानी के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा और जल शोधन प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे.

मिडिल ईस्ट जंग में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच यह संघर्ष 24 दिनों से जारी है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला शुरू किया था. इस युद्ध में अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ईरान में 1,500 से अधिक मृतक शामिल हैं.

Also Read: 22 में से 2 जहाजों भारत रवाना, होर्मुज से गुजरकर भारत आएंगे पाइन गैस और जग वसंत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola