नौ वर्षीया बच्ची की नदी में डूबने से हुई मौत
Updated at : 12 Mar 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन

खिजरसराय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के समीप बकरी चराने गयी एक बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गयी.
विज्ञापन
खिजरसराय. खिजरसराय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के समीप बकरी चराने गयी एक बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गयी. उक्त बच्ची बकरी चराते समय किसी कारणवश पानी भरे गड्ढे में चली गयी जहां से उसका शव बरामद हुआ. मामले की सूचना मिलने पर खिजरसराय थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर शव का पंचनामा करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उक्त बच्ची महम्मदपुर के गुलाब पासवान की पुत्री मुस्कान कुमारी थी. गुलाब पासवान नदी के किनारे ही घर बनाकर वहां रह रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




