न्यूरो सर्जरी विभाग में बच्ची का हुआ क्रिटीकल ऑपरेशन

Updated at : 06 Mar 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूरो सर्जरी विभाग में बच्ची का हुआ क्रिटीकल ऑपरेशन

एएनएमएमसीएच परिसर स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पांच वर्षीय क्रतिका कुमारी का क्रिटिकल ऑपरेशन किया गया.

विज्ञापन

गया. एएनएमएमसीएच परिसर स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोंच प्रखंड के तुलसीबिगहा की रहनेवाली पांच वर्षीय क्रतिका कुमारी का क्रिटिकल ऑपरेशन गुरुवार को न्यूरो सर्जरी विभाग में किया गया. बच्ची के एक्सीडेंट के बाद कंपाउंड डिप्रेस्ड फ्रैक्चर विथ कंट्यूशन ( चोट के साथ मिश्रित अवसादग्रस्त फ्रैक्चर ) हो गया था. सिर की हड्डी टुकड़े-टुकड़े होकर दब गया था. यहां लाने पर न्यूरो सर्जन ने ऑपरेशन करने की बात कही. उसके बाद मरीज को पहले ऑपरेशन के लायक इलाज कर तैयार किया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल की तरह यहां पर सुविधा दी जा रही है. बच्ची के ऑपरेशन के समय डॉक्टरों की टीम व कर्मचारी मौजूद थे. बच्ची की हालत ऑपरेशन के बाद पूरी तौर से ठीक है. उन्होंने बताया कि बाहर में ऑपरेशन कराने पर मरीज को 50-60 हजार रुपये खर्च करना पड़ता. यहां पर मरीज का ऑपरेशन पूरी तौर से मुफ्त में किया गया है. आम भाषा में कहा जाये, तो मरीज के सिर की हड्डी टूट कर कई भाग में बंटने के साथ दब गयी था. उसे घंटों के मेहनत के बाद ठीक किया जा सका है. उक्त ऑपरेशन में न्यूरो सर्जन डॉ राकेश कुमार, एनेस्थेटिक डॉ प्रेम शंकर तिवारी, डॉ त्रिशान, ओटी असिस्टेंट राकेश रंजन विद्यार्थी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन