ePaper

इस माओवादी ने किया था पुलिस के हथियार पर कब्जा, अब मिली कठोर सजा

Updated at : 18 May 2017 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
इस माओवादी ने किया था पुलिस के हथियार पर कब्जा, अब मिली कठोर सजा

गया : बिहार के गया जिला की एक अदालत ने पुलिस के चोरी किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक हार्डकोर सदस्य को बुधवार को दस साल सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. दो अन्य अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. त्वरित […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिला की एक अदालत ने पुलिस के चोरी किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक हार्डकोर सदस्य को बुधवार को दस साल सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. दो अन्य अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. त्वरित न्यायालय :प्रथम: दिग्विजय सिंह ने भाकपा माओवादी के एक हार्डकोर सदस्य ह्म्दय रविदास को दस साल सश्रम कारावास तथा 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी। दो अन्य अवधेश प्रसाद और सुरेंद्र यादव को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.

आंती थाना के तत्कालीन अध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने गुप्त सूचना के आधार पर आठ अप्रैल 2007 को हसनपुर गांव स्थित रविदास के घर में छापेमारी के दौरान पूर्व में चोरी की गयी पुलिस की एक कार्बाइन तथा पुलिस की एक राईफल, वर्दी तथा काफी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया था. पुलिस ने उक्त छापेमारी रविदास के घर में भारी संख्या में माओवादियों के इकट्ठा होने की गुप्त सूचना के आधार पर किया था. इस मामले में सरकार की ओर से पक्ष लोक अभियोजक अंबुज कुमार सिन्हा ने तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुधेश्वर प्रसाद ने रखा.

यह भी पढ़ें-
#Bihar : गया में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढ़ेर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन