कुजापी पइन से युवक का शव मिला, अब तक पहचान नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

गया. चंदौती थाना क्षेत्र के इंगलिश गांव के पास कुजापी पइन से एक युवक का शव बरामद किया गया. गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे पुलिस को शव की जानकारी मिली व शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान की जा रही है. चंदौती थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है […]
विज्ञापन
गया. चंदौती थाना क्षेत्र के इंगलिश गांव के पास कुजापी पइन से एक युवक का शव बरामद किया गया. गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे पुलिस को शव की जानकारी मिली व शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान की जा रही है. चंदौती थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है व उसके शव को कहीं से लाकर कुजापी पइन में फेंक दिया गया है.
उन्होंने बताया कि आसपास के चार-पांच गांवों के लोगों को बुलाकर मृतक युवक की पहचान करायी गयी, पर किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की है. युवक बनियान व जांघिया पहने हुए है व उसकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बतायी जाती है. फिलहाल युवक को मगध मेडिकल अस्पताल में रखा गया है व सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










