उम्र में छोटे, पर हैं बड़े शातिर अपराधी

गया: कार सवार पीएनबी बैंक कर्मी से बोधगया थानाक्षेत्र के सिलौंजा से सटे बसाढ़ी गांव के निकट 25 लाख रुपये की रकम लूटनेवाले अपराधी की उम्र बेशक छोटी है, पर वे हैं शातिर व बड़े अपराधी. उनके अपराध का लंबा चौड़ा इतिहास है. हत्या, लूट डकैती, फायरिंग लेवी, के मुकदमे विभिन्न जिलों के थानों में […]
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राकेश कुमार हाल ही में जेल से छूटा है. इसके अलावा पकड़े गये अंकित कुमार ने कुछ वर्ष पूर्व रणवीर सेना के स्वयंभू ब्रह्ममेश्वर मुखिया की आरा में हुई हत्या के बाद पटना में मचाये गये उत्पात में अहम मुखिया निभायी थी. उस दौरान उसके खिलाफ पटना में मुकदमा दर्ज किया गया था और वह जेल भी गया था. इसके अलावा पिंटू उर्फ पप्पू यादव घोसी जहानाबाद का रहने वाला है.
उसके खिलाफ भी घोसी थाना में मुकदमा दर्ज है और वह जेल जा चुका है. इसके अलावा मोंटी और अमित कुमार दोनों ही संगीन अपराध में जेल जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि आरोपित को पकड़ने वाली फतेहपुर व एसटीएफ की टीम को कैश रिवार्ड से नवाजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपितों के पास 17 मोबाइल, एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, लूट में इस्तेमाल कार व लूटी गयी रकम बरामद की गयी है. इधर कोंच से पुलिस ने बैंक लूटपाट के एक लाइनर काे गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक सीता बिगहा गांव का मंडल यादव बताया जाता है. इसका रोल लूट की कार के आगे-आगे बाइक से चलना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










