युवक की हत्या कर अबगीला पहाड़ी के खदान में फेंका शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

मानपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अबगीला पहाड़ी के खदान में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार युवक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष […]
विज्ञापन
मानपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अबगीला पहाड़ी के खदान में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार युवक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के बीच है. चेहरे को ईंट-पत्थर से कूच दिया गया है. पैर भी टूटा हुआ है. वह ब्लू रंग का ट्रैक सूट पहने हुए है. पुलिस शव की शिनाख्त करने में लगी है. युवक का शव मिलने से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जूट गये.
शव के पास नहीं मिले खून के धब्बे: स्थानीय लोगों ने बताया कि शव के पास खून के छींटे नहीं हैं. इससे लोगों में चर्चा है कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए खदान पर फेंक अपराधी फरार हो गया. शव कीचड़ से सना है. युवक की मौत संभवत: रात में हुई होगी, क्योंकि शव में कोई अकड़न नहीं थी.
हत्या या हादसा ?
सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या कहीं दूसरे जगह की गयी व शव को ठिकाने लगाने के लिए पहाड़ के खदान में लाकर फेंक दिया. कुछ चर्चाएं हो रही हैं कि युवक पहाड़ी के चोटी बने मजार पर गया होगा, पैर फिसले के कारण पहाड़ी के खदान में आ गिरा होगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










