जीएसटी से सभी वर्गों का होगा फायदा

Published at :08 Mar 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी से सभी वर्गों का होगा फायदा

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र, श्रम व समाज कल्याण विभाग में मंगलवार को जीएसटी की प्रासंगिकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया. भारत में वस्तु सेवा कर की प्रासंगिकता व प्रभाव विषय पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोहन प्रसाद श्रीवास्तव ने किया. सेमिनार में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बिक्रमा सिंह ने जीएसटी […]

विज्ञापन
बोधगया: मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र, श्रम व समाज कल्याण विभाग में मंगलवार को जीएसटी की प्रासंगिकता पर सेमिनार का आयोजन किया गया. भारत में वस्तु सेवा कर की प्रासंगिकता व प्रभाव विषय पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोहन प्रसाद श्रीवास्तव ने किया. सेमिनार में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बिक्रमा सिंह ने जीएसटी की अवधारणा, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, प्रासंगिकता के साथ ही इसकी विभिन्न विशेषताओं व प्रमुख प्रभावों की विस्तृत व्याख्या की.

विभागाध्यक्ष प्रो श्रीवास्तव ने जीएसटी को ऐतिहासिक, क्रांतिकारी व व्यापक सुधार वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि जीएसटी से उत्पादकों, व्यापारियों, उद्यमियों, थोक व खुदरा व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा. वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी से देश की वित्तीय स्थिति, प्रबंधन व प्रशासन में सकारात्मक सुधार होगा.

इससे तीव्र, त्वरित, संतुलित, सतत व समावेशी विकास होगा. उत्पादन की लागत में कमी होगी जिससे मांग में वृद्धि के साथ ही निवेश भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित होगा. सेमिनार में अर्थशास्त्र व श्रम एवं समाज कल्याण विभाग के शिक्षक,पीजी के स्टूडेंट्स व पीएचडी कोर्स वर्क करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हुए. सेमिनार में प्रोफेसर आरपी सिंह, प्रोफेसर बीके डे व डॉ देवेंद्र कुमार ने भी जीएसटी पर विचार प्रस्तुत किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन