बहुरेंगे गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के दिन

Published at :07 Mar 2017 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
बहुरेंगे गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के दिन

गया: गौतमबुद्ध महिला कॉलेज के दिन बहुरनेवाले हैं. नैक की टीम ने शामिल अधिकारियों व सदस्यों ने कॉलेज की नयी व पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण किया. शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा पूर्व छात्राओं से बातचीत की. पूर्व छात्राओं से जब नैक की टीम बात कर रही थी, तो उसमें खुद मगध विश्वविद्यालय की वाइस […]

विज्ञापन
गया: गौतमबुद्ध महिला कॉलेज के दिन बहुरनेवाले हैं. नैक की टीम ने शामिल अधिकारियों व सदस्यों ने कॉलेज की नयी व पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण किया. शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा पूर्व छात्राओं से बातचीत की. पूर्व छात्राओं से जब नैक की टीम बात कर रही थी, तो उसमें खुद मगध विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर कुसुम कुमारी मौजूद थीं.

उल्लेखनीय है कि वाइस चांसलर जीबीएम कॉलेज की छात्रा रह चुकी हैं. निरीक्षण, बातचीत व शिक्षकों द्वारा प्रजेंटेंशन का अहम काम सुबह से शाम तक चलता रहा. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. टीम के सदस्यों के चेहरे पर संतोष के भाव दिखे. उनके इस इशारे से कॉलेज प्रबंधन के बीच खुशी है. सोमवार को गौतमबुद्ध महिला कॉलेज में नैक की तीन सदस्यीय टीम आयी थी.

सदस्यों ने कॉलेज के इतिहास से लेकर वर्तमान की विशेषताओं पर जानकारी हासिल की. कॉलेज में मौजूद संसाधनों की बाबत कॉलेज जानकारी जुटायी. पठन-पाठन व स्मार्ट क्लास के तौर-तरीके को लेकर सवाल जवाब किये. बातचीत के दौरान कॉलेज व पठन-पाठन की बेहतरी का मुद्दा केंद्र में रहा. टीम में चेयरमैन प्रो. एपी पाधी, को-ऑडिनेटर डॉ पीएन प्रेमलता व सदस्य डॉ जुनिता शामिल थे. मौके पर यूनिवर्सिटी की ओर से सीसीडीसी प्रो उपेंद्र नाथ वर्मा, प्रिंसिपल डॉ सत्येंद्र प्रजापति आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन