बी-फॉर्मा की परीक्षा शुरू कराने की गुहार, कंट्रोलर का घेराव

बोधगया: औरंगाबाद स्थित एस सिन्हा कॉलेज में जारी बी फार्मा की पढ़ाई के बीच पिछली तीन सत्रों की परीक्षा नहीं होने से परेशान छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ एनके यादव का घेराव किया. विद्यार्थियों की मांग है कि कॉलेज में नामांकन के साथ ही पढ़ाई भी की जा रही है, […]
उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ वर्ष 2016 में एक बैच की परीक्षा ली गयी, वह भी 2012 में नामांकन करानेवाले स्टूडेंट्स की. छात्र-छात्राओं ने कहा कि परीक्षा का रिजल्ट अब तक प्रकाशित नहीं किया गया है. विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि पिछली बार जब परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर एमयू मुख्यालय के सामने धरना दिया था, तब प्रतिकुलपति प्रोफेसर कृतेश्वर प्रसाद ने भरोसा दिलाया था कि 10 फरवरी के बाद परीक्षा शुरू करा दी जायेगी. मार्च बीतने को है, लेकिन परीक्षा को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं है. विद्यार्थियों का नेतृत्व दे रहे विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग के बाद परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रश्नपत्र तैयार करने में विलंब हो रहा है, पर उम्मीद है कि मार्च के अंत तक परीक्षा शुरू करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










