शौचालय की तीसरी टंकी में छिपा रखी थी शराब

Published at :05 Mar 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय की तीसरी टंकी में छिपा रखी थी शराब

कार्रवाई. दो घंटे तक चला अभियान, 4500 पाउच शराब जब्त 250 बोतल विदेशी शराब भी बरामद एक गिरफ्तार गया : एसएसपी गरिमा मलिक के आदेश पर संयुक्त रूप से चलाये गये महज दो घंटे के अभियान में पुलिस ने 4500 से अधिक देसी शराब के पाउच बरामद किये हैं. इस दौरान करीब 250 विदेशी शराब […]

विज्ञापन

कार्रवाई. दो घंटे तक चला अभियान, 4500 पाउच शराब जब्त

250 बोतल विदेशी शराब भी बरामद
एक गिरफ्तार
गया : एसएसपी गरिमा मलिक के आदेश पर संयुक्त रूप से चलाये गये महज दो घंटे के अभियान में पुलिस ने 4500 से अधिक देसी शराब के पाउच बरामद किये हैं.
इस दौरान करीब 250 विदेशी शराब की बोतलें भी मिलीं. एक धंधेबाज को शाहमीर तक्या पहाड़ तल्ली के निकट से गिरफ्तार किया गया. कोतवाली क्षेत्र के मुरली हिल से सबसे ज्यादा 3000 पाउच बरामद किये गये हैं. रामपुर थाना क्षेत्र से 1050 व डेल्हा थाना पुलिस ने 450 पाउच जब्त किये गये. शनिवार की शाम पुलिस कप्तान के आदेश पर रामपुर, कोतवाली व डेल्हा पुलिस ने संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्र में शराब व उसके धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षु आइपीएस मंजीत व डीएसपी आलोक सिंह कर रहे थे. रामपुर थाना क्षेत्र में की गयी कार्रवाई के तहत पुलिस को घर के शौचालय की टंकी में छिपा कर रखे गये शराब के पाउच मिले. गौरतलब है कि अमूमन शौचालय की टंकी के तीन खाने होते हैं.
उस तीन खाने में दो खाने को शराब के धंधेबाज ने शौचालय के पाइप से जोड़ रखा था, जबकि तीसरे खाने को शौचालय से नहीं जोड़ा गया था. उसी खाने में बड़ी संख्या में शराब के पाउच रखे हुए थे, जिसे पुलिस ने टंकी का ढक्कन हटा कर बरामद कर लिया. इंस्पेक्टर अरुण सिंह ने बताया कि जिस खाने में शराब के पाउच रखे हुए वहां बगल के खाने से गंदे पानी का रिसाव भी हो रहा था. इस संबंध में एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के थाना क्षेत्रों में भी शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है. इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर होती रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन