गंगा-दामोदर एक्स से शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

गया : जीअारपी की टीम ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में छापेमारी कर देशी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान 600 पाउच देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से शराब […]
गया : जीअारपी की टीम ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में छापेमारी कर देशी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान 600 पाउच देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से शराब लायी जा रही है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेन में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ट्रेन की सीट के नीचे से देशी शराब बरामद की गयी. इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवकों में धनबाद के सिंदरी के रहनेवाले राहुल कुमार, नारायणपुर के जगदीश प्रसाद व पटना के रहनेवाले रवि कुमार सिंह हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों धंधेबाजों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










