जलावन के लिए गयी युवती को बबूल के डंडे से पीटा

Published at :03 Mar 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
जलावन के लिए गयी युवती को बबूल के डंडे से पीटा

बोधगया: जलावन चुनने पहुंची 17 वर्षीय सोनी कुमारी की पिटाई कर दिये जाने के बाद गुरुवार को उसे मगध मेडिकल हॉस्पिटल में भरती कराया गया है. सर्वोदयपुरी के कुलदीप मांझी की बेटी सोनी कुमार अन्य लड़कियों के साथ झाड़ियों में जलावन के लिए लकड़ी चुनते-चुनते पास में ही स्थित हड्डी फैक्टरी तक पहुंच गयी. इस […]

विज्ञापन
बोधगया: जलावन चुनने पहुंची 17 वर्षीय सोनी कुमारी की पिटाई कर दिये जाने के बाद गुरुवार को उसे मगध मेडिकल हॉस्पिटल में भरती कराया गया है. सर्वोदयपुरी के कुलदीप मांझी की बेटी सोनी कुमार अन्य लड़कियों के साथ झाड़ियों में जलावन के लिए लकड़ी चुनते-चुनते पास में ही स्थित हड्डी फैक्टरी तक पहुंच गयी.

इस दौरान वह कुछ सूखी लकड़ियों को चुन कर समेट ही रही थी कि हड्डी फैक्टरी में मौजूद कुछ लोगों ने सोनी कुमारी की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि लोगों ने सोनी की पिटाई बबूल के डंडे से की, जिसमें कांटे भी थे. सोनी के हाथों में कांटे चुभ गये हैं व काफी चोटें भी आयी है. पिटाई के बाद सोनी के परिजनों ने उसे मगध मेडिकल में भरती कराया.

घटना की जानकारी पर गया के सांसद के पीए ने इसकी सूचना मगध विश्वविद्यालय थाने सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को दी. इसके बाद मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. अपने बयान में पीड़िता ने हड्डी फैक्टरी चलाने वाले एहसान खां व उसके मुंशी पर मारपीट का आरोप लगाया है. मगध विश्वविद्यालय के थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा व दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा. इधर, सूचना पर बोधगया के एसडीपीओ रवि शंकर प्रसाद भी मगध मेडिकल पहुंचे व पीड़िता से पूछताछ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन