निगम आयुक्त को निर्देश सात तक पूरी हो तैयारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

गया: बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के तहत 02 गया स्नातक व गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने गुरुवार काे गया कॉलेज स्थिति स्ट्रांग रूम (वज्रगृह) व मतगणना स्थल का मुआयना किया. उनके साथ डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, उपविकास आयुक्त संजीव कुमार, डीआरडीए के डायरेक्टर शशि […]
विज्ञापन
गया: बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के तहत 02 गया स्नातक व गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने गुरुवार काे गया कॉलेज स्थिति स्ट्रांग रूम (वज्रगृह) व मतगणना स्थल का मुआयना किया. उनके साथ डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, उपविकास आयुक्त संजीव कुमार, डीआरडीए के डायरेक्टर शशि शेखर चाैधरी, भवन प्रमंडल व पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता व जिलास्तर के कई अधिकारी माैजूद थे. नाै मार्च काे मतदान के बाद गया स्नातक व गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी आठ जिलाें की मतपेटियां यहीं रखी जानी है.
लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे: आयुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता काे सख्त हिदायत दी कि सात मार्च तक हर हाल में तैयारी कर लें. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता व निगम आयुक्त विजय कुमार काे निर्देशित किया कि सात मार्च तक शाैचालय, पेयजल, साफ-सफाई व सुरक्षा बलाें की तैनाती सुनिश्चित की जाये.
निर्वाची पदाधिकारी कक्ष, प्रेक्षक कक्ष, सहायक निर्वाची पदाधिकारी कक्ष सहित मतगणना हॉल की तैयारियाें काे भी आयुक्त ने देखा. डीएम ने आयुक्त काे तैयारी से संबंधी जानकारी दी. बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे, वीडियाेग्राफी करायी जायेगी. इंटरनेट सहित आइटी संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी.
आठ को गया कॉलेज से मिलेगी सामग्री :डीएम के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को चुनाव की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान प्रशिक्षण काेषांग के नाेडल अफसर ने बताया कि तीन से छह मार्च तक गश्ती दल दंडाधिकारी, चार मार्च काे वेबकास्टिंग की ट्रेनिंग दी जायेगी. पांच मार्च काे वीडियाेग्राफर काे ट्रेनिंग दी जानी है. मतदान सामग्री आठ मार्च काे गया कॉलेज के एकता भवन से वितरित की जायेगी. वाहन काेषांग की समीक्षा में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक छह उम्मीदवाराें द्वारा वाहन की अनुमति ली गयी है. वाहन काेषांग गांधी मैदान के स्टेडियम में है. मतदान केंद्र से स्ट्रांग की रूम की दूरी का चार्ट तैयार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










