ePaper

गया में PLFI का नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

Updated at : 29 Oct 2016 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
गया में PLFI का नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

गया : जिले से पीएलएफआई के एक कुख्यात नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक नक्सली के पास से तीन पिस्टल, 15 कारतूस और चार मोबाइल के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी है. उसके पास से सुरक्षा बलों ने बीस हजार नकद रुपये भी बरामद किये हैं. बताया जा रहा है […]

विज्ञापन

गया : जिले से पीएलएफआई के एक कुख्यात नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक नक्सली के पास से तीन पिस्टल, 15 कारतूस और चार मोबाइल के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद की गयी है. उसके पास से सुरक्षा बलों ने बीस हजार नकद रुपये भी बरामद किये हैं. बताया जा रहा है कि डोभी थाना क्षेत्र से वह बीस मार्च को फरार हुआ था.

उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी. पुलिस इसे बड़ी सफलता मानकर चल रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो इसकी गिरफ्तारी से बहुत सारी पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में खुलासा हो सकता है. पुलिस नक्सली से पूछताछ करने के बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन