शराब बनाने के उपकरण जब्त, दो पर केस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Aug 2016 9:21 AM
विज्ञापन

टिकारी: टिकारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ने नगर पंचायत क्षेत्र वंदी टोली मुहल्ले में चोरी छुपे महुआ निर्मित शराब के धंधे की सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान महुआ निर्मित 15 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. साथ ही शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर लिया गया. इस धंधे से जुड़ा आरोपित भागने में सफल […]
विज्ञापन
टिकारी: टिकारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ने नगर पंचायत क्षेत्र वंदी टोली मुहल्ले में चोरी छुपे महुआ निर्मित शराब के धंधे की सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान महुआ निर्मित 15 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. साथ ही शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर लिया गया. इस धंधे से जुड़ा आरोपित भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में दो आरोपित बुधनी देवी व किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बांकेबाजार >> पुलिस ने झारखंड से लाकर शराब बेचनेवाले एक तस्कर को पकड़ कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष शशिकुमार राणा ने बताया कि कुंडील गांव के समीप रास्ते में झारखंड से शराब ला रहे खपरौंध निवासी बैजू चौधरी को गुरुवार की दोपहर पांच लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
इमामगंज >> रानीगंज से पुलिस ने 15 लीटर महुआ की शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया. थानाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ने बताया कि रानीगंज-डोमटोली में झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरवा–कोचवा गांव का कुलेश्वर यादव शराब के धंधे में संलिप्त था.
गुरुवार को सूचना मिली कि वह शराब लाकर बेच रहा है. इसी आधार पर एक टीम गठित कर 15 लीटर शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है, शुक्रवार को जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










