रिजल्ट में सुधार के लिए छात्रों ने एमयू मुख्यालय में दिया धरना

बोधगया:स्नातक पार्ट थ्री के रिजल्ट में शत-प्रतिशत सुधार की मांग को लेकर सोमवार को जन अधिकार छात्र परिषद से जुड़े विद्यार्थियों ने मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया. छात्रों ने मांग की है कि रिजल्ट में सुधार करने की प्रक्रिया 10 अगस्त तक समाप्त कर देने की घोषणा कुलपति ने की थी, पर अब तक […]
छात्रों ने वोकेशनल कोर्सों में भी नामांकन के वक्त शुल्क को दो किस्तों में जमा किये जाने के प्रावधान की मांग की है. कहा है कि इससे गरीब छात्रों को सहूलियत होगी.
धरना-प्रदर्शन के बाद छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलसचिव डॉ सीताराम सिंह से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया. छात्रों ने पीजी में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की भी मांग की है और अंतिम तिथि समाप्त होने तक पार्ट थ्री के रिजल्ट में सभी तरह की गड़बड़ियों को ठीक करने की मांग की है. धरना-प्रदर्शन में युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष ओम यादव, युवा परिषद के अध्यक्ष भोला यादव, एमयू के महासचिव आयुष सिंह, अविनाश कुमार सिंह, रवि कुमार, संतोष लाल यादव व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










