आय की घोषणा कर जुर्माने व फजीहत से बचें

Updated at :06 Aug 2016 9:11 AM
विज्ञापन
आय की घोषणा कर जुर्माने व फजीहत से बचें

बोधगया:बोधगया के एक होटल में शुक्रवार को आयकर विभाग के पदाधिकारियों ने आयकर दाताओं के साथ एक कार्यशाला का आयोजन कर अघोषित आय की घोषणा कर देने की बात कही. इस दौरान कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 या उससे पहले के वर्षों की अघोषित आय चाहे संपत्ति के रूप में हो या अन्य किसी […]

विज्ञापन

बोधगया:बोधगया के एक होटल में शुक्रवार को आयकर विभाग के पदाधिकारियों ने आयकर दाताओं के साथ एक कार्यशाला का आयोजन कर अघोषित आय की घोषणा कर देने की बात कही. इस दौरान कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 या उससे पहले के वर्षों की अघोषित आय चाहे संपत्ति के रूप में हो या अन्य किसी रूप में, के लिए सरकार ने आवेदन स्कीम शुरू की है.

आयकर विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि वैसे व्यक्ति जो इस योजना के अधीन घोषणा करते हैं, उन्हें अपनी अघोषित आय का 30 प्रतिशत टैक्स के रूप में देना होगा. साथ ही साढ़े सात प्रतिशत की दर से अधिभार व साढ़े सात प्रतिशत की दर से पेनाल्टी (जुर्माना) देय होगा. इस कारण आवेदक को कुल 45 प्रतिशत की दर से अपनी अघोषित आय पर टैक्स देय होगा. कार्यशाला में आयकर जमा करने के फायदे व आयकर नहीं करने के नुकसान के बारे में भी बताया गया.

पदाधिकारियों ने इनकम टैक्स को लेकर कई ठिकानों पर की गयी छापेमारी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मौजूद लोगों को बताया कि एक न एक दिन अघोषित आय का खुलासा होगा व तब इसके कारण जुर्माना के साथ-साथ न्यायिक हिरासत व फजीहत भी झेलना पड़ सकता है. कार्यशाला में होटल एसोसिएशन बोधगया के संरक्षक रणविजय सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह, महासचिव संजय कुमार सिंह, ट्रैवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह, एनजीओ चालक राजेश कुमार, विवेक कुमार कल्याण, गोपाल प्रसाद सिन्हा व अन्य कई लोग शामिल हुए. आयकर विभाग की ओर से आयकर उपायुक्त डॉ पीएन शर्मा, आयकर अधिकारी संजय कुमार, आरपी सिंह, आयकर निरीक्षक सच्चिदानंद सिन्हा व अमित कुमार शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन