नक्सलियों ने चिपकाये पोस्टर पूर्व मुख्यमंत्री से पूछे सवाल

Updated at :04 Aug 2016 3:53 AM
विज्ञापन
नक्सलियों ने चिपकाये पोस्टर पूर्व मुख्यमंत्री से पूछे सवाल

शेरघाटी (गया) : इमामगंज मुख्य सड़क पर इमामगंज थाना क्षेत्र के गुरिया बाजार स्थित यात्री शेड पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने हस्तलिखित बैनर व पोस्टर चिपका कर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से कई सवाल पूछे हैं. पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने कहा है कि जीतनराम मांझी पिछड़े व दलित जाति से हैं. […]

विज्ञापन

शेरघाटी (गया) : इमामगंज मुख्य सड़क पर इमामगंज थाना क्षेत्र के गुरिया बाजार स्थित यात्री शेड पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने हस्तलिखित बैनर व पोस्टर चिपका कर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से कई सवाल पूछे हैं. पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने कहा है कि जीतनराम मांझी पिछड़े व दलित जाति से हैं.

लेकिन, उनका चरित्र बदल कर सामंती व पूंजीवादी हो गया है. उन्हें कभी अपने पूर्वजों का ख्याल नहीं आया. पोस्टर में आगे जिक्र है कि भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व शिवसेना द्वारा पूरे देश में दलित, महादलित व अल्पसंख्यक वर्गों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं. जीतनराम मांझी ने कभी इसका विरोध नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन