ट्रेनों में लूट व चोरी करनेवाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Updated at :30 Jul 2016 6:00 AM
विज्ञापन
ट्रेनों में लूट व चोरी करनेवाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

गया : ट्रेनों में लूटपाट व चोरी करनेवाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआइबी के जवानों ने शुक्रवार को धर दबोचा. सीआइबी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेन में लूटपाट व चोरी करने की नीयत से कोडरमा में ट्रेन […]

विज्ञापन

गया : ट्रेनों में लूटपाट व चोरी करनेवाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआइबी के जवानों ने शुक्रवार को धर दबोचा. सीआइबी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.उन्होंने बताया कि दोनों ट्रेन में लूटपाट व चोरी करने की नीयत से कोडरमा में ट्रेन पर चढ़े थे. जवानों को शक होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्हें आरपीएफ की कस्टडी में लाया गया

दोनों अपराधियों की पहचान लखीसराय के गढहीविशनपुर गांव के विकास कुमार व पटेल मंडल के रूप में की गयी है.उन्होंने बताया कि ट्रेन में दोनों एक महिला के पास खड़े होकर चोरी के फिराक में थे. जवानों ने गश्ती के दौरान उन पर शक होने पर पकड़ लिया. उनके पास से दो मोबाइल फोन, लेडीज पर्स व कैश बरामद किये गये हैं. पता चला है कि अासनसोल-गया पैसेंजर में चोरी कर वे सियालदह एक्सप्रेस में चढ़ गये थे. पुलिस को सूचना मिली कि दो चोर अासनसोल-गया पैसेंजर में चोरी करके सियालदह एक्सप्रेस में चढ़ गये हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया.
पहले करता था गांवों में चोरी : पूछताछ में चोरों ने बताया कि ट्रेनों में चोरी करने से पहले दोनों लखीसराय के आसपास के इलाकों में चोरी करते थे. उनके गिरोह में छह लोग शामिल हैं. सभी अलग-अलग चोरी व लूट की घटना को अंजाम देते हैं. उन्होंने बताया कि किऊल, खड़गपुर, टाटा, लखीसराय व गया सहित अन्य इलाकों में उनका गिरोह सक्रिय है. उल्लेखनीय है कि विगत गुरुवार को ही मुख्य सुरक्षा आयुक्त हरानंद ने आरपीएफ व सीआइबी की टीम के साथ बैठक की थी. इसमें उन्होंने सीआइबी की टीम को सिविल ड्रेस में ट्रेनों में तैनात रहने का निर्देश दिया था.
चोरों ने स्वीकार की चोरी की बात : चोरों ने पुलिस के सामने अपने गुनाह को कबूल किया है. उन्होंने बताया कि वे ट्रेनों में लूट व चोरी की घटना में सक्रिय हैं. उन्होंने अासनसोल-गया पैसेंजर में एक यात्री का सामान चोरी करने की बात स्वीकारी. उन्होंने दून एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस व अासनसोल-गया पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों में भी चोरी की बात स्वीकारी है. पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगे हैं. अभियान में सीआइबी के वृजमोहन कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार मिश्र, राम करण यादव व अन्य जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन