हेपेटाइटिस : सावधानी व जागरूकता से ही बचाव संभव

गया: हेपेटाइटिस-बी व सी की गिनती आज विश्व की प्रमुख बीमारियों में हो रही है. देश की आबादी के लगभग तीन से चार प्रतिशत हिस्से के हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित होने का अनुमान है. विश्व में लगभग 35 करोड़ लोग हेपेटाइटिस-बी वायरस शिकार हैं. भारत में यह संख्या चार करोड़ है. यह माना जाता है कि […]
उन्होंने हेपेटाइटिस के संबंध में अपने पूरे रिसर्च को विस्तार से सभी के सामने पेश किया. उन्होंने कहा कि इस बीमारी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर पोलियो की तरह ही मुहिम चलाने की जरूरत है. देशभर में टीकाकरण किया जाना होगा, क्योंकि हेपेटाइटिस काफी तेजी से फैल रहा है. आनेवाले समय में यह बहुत बड़े खतरे के रूप में सामने आ जायेगा. डाॅ कुमार ने ताइवान का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि ताइवान सरकार ने युद्धस्तर पर टीकाकरण कराया. उन्होंने सभा में मौजूद सभी डाॅक्टर व छात्रों को इस बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम में मगध मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ सुशील कुमार महतो, सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ महेश चौधरी, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डाॅ एसके रजक, डाॅ एसएन सिंह, डाॅ एके झा सुमन व सिपला कंपनी के मैनेजर अमित कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










