52करोड़ की योजना में हुआ 100 करोड़ का घोटाला !

गया:नगर निगम बोर्ड की बुधवार की बैठक विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी व अनियमितता पर केंद्रित रही. बैठक की शुरुआत में ही वार्ड नंबर-36 के पार्षद चितरंजन प्रसाद वर्मा व वार्ड नंबर-18 के पार्षद बृजभूषण प्रसाद ने आवास योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि आइएचएसडीपी व राजीव आवास योजना में अधिकारियों […]
इस योजना के माध्यम से जिन किसी को लाभ दिया गया है, उससे मोटी रकम ली गयी है. पैसों का ट्रांसफर भोपाल व जयपुर तक के खाते में किया गया है. इन आरोपों को निराधार बताते हुए डिप्टी मेयर ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पार्षद 100 करोड़ के घोटाले की बात करते हैं. इस योजना के तहत नगर निगम को 52 करोड़ रुपये ही मिले हैं, इनमें 26 करोड़ रुपये लोगों को अब तक एग्रीमेंट के दिये गये हैं.
आइएचएसडीपी के तहत मलिन बस्ती में रहनेवाले व राजीव आवास योजना के तहत गरीब लोगों को आवास देना है. अगर, किसी वार्ड में अगर किसी संपन्न व्यक्ति का नाम इस योजना में शामिल किया गया है, तो जांच के दौरान पता चलने पर उसकी जगह किसी और को शामिल किया जायेगा. इस योजना के तहत पहली बार 1700 व दूसरी बार में 1300 लोगों का चयन किया गया है. अगर, इसमें कही से भी गड़बड़ी की शिकायत है, तो नगर निगम से कमेटी बना कर इसकी जांच करा ली जाये. नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि अन्य सभी वार्डों के लिए हाउस फॉर ऑल योजना के तहत जरूरतमंद को आवास दिया जायेगा. सूची तैयार करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है.
नगर आयुक्त ने इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही. वार्ड नंबर-23 के पार्षद खतीब अहमद ने मांग की कि दुर्गाबाड़ी मुहल्ले में पाइपलाइन विस्तार कर पेयजल आपूर्ति की जाये. इसे मंजूरी दे दी गयी. श्री अहमद ने पूर्व महापौर ललिता देवी की प्रतिमा नगर निगम परिसर में लगाने की बात कही, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया. वार्ड पार्षद जितेंद्र वर्मा ने खरखुरा भलुआही तालाब के सौंदर्यीकरण का मामला उठाया, जिसे पारित कर दिया गया. वार्ड-22 के पार्षद लालजी प्रसाद ने रामसागर व अन्य तालाबों के आसपास नगर निगम के जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. इसे हटाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










