प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान से सम्मानित होंगे छात्र-छात्राएं

गया:10वीं व 12वीं की परीक्षा में अव्वल आनेवाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए गया कॉलेज के एकता भवन में 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह होगा. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर पिछले कई वर्षों से अव्वल आनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता रहा है. […]
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2016 बिहार व झारखंड के 62 जिलों में किया जा रहा है. समारोह के तहत 31 हजार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. सम्मानित होनेवाले स्टूडेंट्स अपने स्कूलों व कॉलेजों के टाॅपर होंगे. प्रभात खबर ने परीक्षा परिणाम निकलते ही स्कूलों-कॉलेजों से संपर्क कर अव्वल आनेवाले विद्यार्थियों की सूची जुटाना शुरू कर दिया था. जिन विद्यार्थियों के नाम सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे समारोह के दिन तय समय से पहले पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए प्रभात खबर के कर्मचारी मौके पर उपस्थित होंगे.
प्रभात खबर की ओर से समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है. सम्मान समारोह में अब दो दिन शेष रह गये हैं. इस बीच विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य प्रतिभा सम्मान-2016 में अपने विद्यालय के टॉपर बच्चों को शामिल होने के लिए 8521811000, 9431292973, 9852185028 पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










