अब अदालत में चार्जशीट दाखिल करने का दबाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2016 1:41 AM
गया: आदित्य सचदेवा हत्याकांड का अनुसंधान कार्य पूरा होने के बाद अब उसकी चार्जशीट अदालत को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी क्रम में डीआइजी सौरभ कुमार ने रविवार को एसएसपी गरिमा मलिक व सिटी एसपी अवकाश कुमार की उपस्थिति में चार्जशीट की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिये. अपने कार्यालय में […]
अपने कार्यालय में समीक्षा करते हुए डीआइजी ने आदित्य सचदेवा हत्याकांड से जुड़े हर पहलुओं पर चर्चा की व एफएसएल की रिपोर्ट के हिसाब से तैयार किये गये चार्जशीट अदालत को सौंपने को कहा. इस दौरान आगामी 10 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया आगमन पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर की जाने वाली तैयारी का भी डीआइजी ने जायजा लिया व सुरक्षा के सभी पहलुओं पर नजर रखने का निर्देश दिया. डीआइजी ने लंबित मामलों के निबटारे पर भी जोर देने को कहा है. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जाने वाली सुरक्षा-व्यवस्था के साथ ही आदित्य सचदेवा हत्याकांड मामले में तैयार चार्जशीट की समीक्षा की गयी. उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में चार्जशीट सौंपे जाने की तैयारी है. समीक्षा बैठक में रामपुर व बोधगया थानों के इंस्पेक्टर भी उपस्थित हुए.
जरूरत पड़ने पर व जिला सुरक्षा समिति की अनुशंसा के अनुसार कुछ और सुरक्षाकर्मियों को भी उनके साथ तैनात किया जायेगा. गौरतलब है कि विगत 25 मई को डुमरिया के लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुदेश पासवान व उनके चचेरे भाई सुनील पासवान की हत्या के बाद पूर्व एमएलसी अनुज सिंह ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी व हत्याकांड की निंदा की थी. इसके बाद भाकपा माओवादी संगठन की ओर से फोन कर अनुज सिंह को बयानबाजी करने से परहेज करने की चेतावनी दी गयी थी. उन्हें कहा गया था कि लोजपा नेता सुदेश पासवान की तरह उनका भी वही हश्र कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










