गया में ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लापरवाही, 12 फीट गड्ढे में गिरा बाइक सवार, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

जिले में ओवरब्रिज निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है. निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक बाइक सवार 12 फीट गड्ढे में गिर गया है.

विज्ञापन

Gaya News: (गया से उदय शंकर) जिला मुख्यालय और मानपुर शहर की घनी आबादी को जोड़ने वाली मुख्य पथ पर जाम समस्या दूर करने के लिए बिहार सरकार कार्यरत है. राज्य सरकार ने इसको लेकर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. इस ब्रिज पर 3.98 करोड़ रुपए खर्च हो रही है, लेकिन ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान संवेदक और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 फीट गड्ढे में गिरा बाइक सवार

संपर्क रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है. जाम के कारण एक बाइक सवार युवक ब्रिज निर्माण कार्य में खोदे गए 12 फीट गहरे पिलर गड्ढे में बाइक समेत जा गिरा. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे में जा गिरे बाइक को बाहर निकला और जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

भाजपा नेता का संवेदक कर्मियों पर आरोप

इधर भाजपा नेता मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि संवेदक कर्मी काफी लापरवाही से ब्रिज निर्माण कार्य कर रहे हैं. जिसके कारण हर दिन भीषण गर्मी में जाम से स्कूली बच्चों सहित यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. सरकार के करोड़ों रुपए ब्रिज निर्माण और उसके दोनों तरफ संपर्क रोड बनाने में लग रहे हैं.

निर्माण कार्य में हो रही भारी लापरवाही से आक्रोश

सरकार का उद्देश्य है कि गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किया जाए लेकिन संवेदक के मनमाने ढंग से काम करने के कारण आम लोगों में आक्रोश का माहौल है. जिला पदाधिकारी को लिखिल तहरीर देक ब्रिज निर्माण की जांच करने की मांग की गई है. अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है.

Also Read: रोहतास में आंधी-पानी का कहर, रातभर ठप रही बिजली, सड़कों पर गिरे पेड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन